निमितेकम संस्थान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लियें हैं प्रयासरत – डॉक्टर ओमेंद्र सिंह रतनू

#महिला सशक्तिकरण
Nimitekam Institute is striving to make women self-reliant – Dr. Omendra Singh Ratanu
जयपुर | महिलाओं को हुनरमंद व् सशक्तिकरण के लियें ” निमितेकम संस्थान और सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर ओमेंद्र सिंह रतनू के सहयोग से वाल्मीकि कॉलोनियों में निशुल्क सिलाई केंद स्थापित कर महिलाओं को आर्थिक आधार पर मजबूत व् आत्मनिर्भर बनाने के उदेश्य से संस्था द्वारा नि :शुल्क सिलाई सिखाई जा रही हैं जिनमे प्रमुख केंद पुरानी बस्ती व् शास्त्री नगर लंकापुरी स्थित हैं |
राजेश सिंह ने कहा –
दलित वंचित समाज की महिलाओं को आर्थिक रूप से संपन्न करने के लिए और हाथ का हुनर सिखाने के उदेश्य से शास्त्री नगर और पुरानी बस्ती वाल्मीकि कॉलोनी में संस्था द्वारा सिलाई केंद्र संचालित हैं जब हमारी माता बहने आर्थिक रूप से सशक्त बनेगी और अपने हाथ की हुनर के आधार अपना व्यवसाय करेगी तब सही मायनों में सशक्तिकरण की पहल होगी |