पुडुचेरी उप राज्यपाल किरण बेदी को आधी रात पद से हटाया गया – नई नियुक्ति तक तेलंगाना की राज्यपाल तामिलिसाई सौंदर्यराजन संभालेगी पद

किरण बेदी को पुडुचेरी की उप राज्यपाल पद हटाया गया
कांग्रेस सरकार पर जारी संकट के बीच किरण बेदी को उप राज्यपाल पद हटाया गया – पुडुचेरी में राजनीतिक संकट बरकरार
नई दिल्ली | पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार पर चल रहें संकट के बीच राष्टपति कार्यलय से आज रात आदेश जारी हुयें हैं जिसमे बताया गया हैं की वर्तमान समय में पुडुचेरी उप राज्यपाल किरण बेदी को पद मुक्त किया जाता हैं इसके साथ ही नई नियुक्ति तक तेलंगाना की राज्यपाल तामिलिसाई सौंदर्यराजन को फिलहाल पुडुचेरी के उप राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालने का कहा गया है |

किरण बेदी
आदेश में कहा गया है, ‘राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि डॉ. किरण बेदी पुडुचेरी के उप राज्यपाल को ऑफिस छोड़ेगी उन्होंने तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तामिलिसाई सौंदर्यराजन को अपने राज्य के अलावा फिलहाल पुडुचेरी के उप राज्यपाल पद की जिम्मेदारी संभालने को कहा है | सौंदर्यराजन के जिम्मेदारी संभालने की तिथि से उनकी नियुक्ति प्रभावी मानी जाएगी ,पुडुचेरी के उप राज्यपाल के पद पर नियमित नियुक्ति होने तक वे यह जिम्मेदारी संभालेंगी |
कांग्रेस में चल रही है उठापटक
राहुल गांधी बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत करने आ रहे हैं। उनके दौरे से पहले विधानसभा से इस्तीफा देने वाले चौथे कांग्रेसी विधायक ए जॉन कुमार ने अपना इस्तीफा पार्टी के वरिष्ठ विधायक मल्लाडी कृष्णा राव के इस्तीफे के बाद दिया है जिन्होंने पहले स्वास्थ्य मंत्री का पद छोड़ दिया था और सोमवार को विधानसभा से भी इस्तीफा दे दिया था।