यह महागठबंधन नहीं – महामिलावट है – प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने आज जमकर कांग्रेस पर साधा निशाना –
प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपने धन्यवाद भाषण में विपक्ष के महागठबंधन सहित कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा ,मोदी ने कांग्रेस के 55 साल बनाम 55 महीने का काम गिनाया |
मोदी ने बताया – BC का मतलब बिफोर कांग्रेस और AD का मतलब है आफ्टर डायनेस्टी
जानें प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के मुख्य अंश –

चुनावी मौसम में कुछ लोग मोदी की आलोचना करते – करते देश की बुराई करने लगते है जो की गलत है
कांग्रेस पार्टी अपनी विफलता evm के सहारे टालती है यही कांग्रेस है, जिसने योजना आयोग को चाकरों का समूह कहा है। कांग्रेस संस्थाओं को बर्बाद करती है और हम पर आरोप लगाती है। इंदिरा गांधी ने देश की सरकारों को 50 बार गिराया।
भारतीय सेना पर सवाल खड़ा करने वाले हमारी सरकार पर हमला करते हैं। सेना पर तख्तापलट का झूठा आरोप लगाते हैं। न्यायपालिका को डराने की कोशिश करते हैं। मोदी पर उंगली उठाने से पहले सोचें कि चार उंगलियां आपकी तरफ है।
हमारी नई पीढ़ी जो लोकसभा चुनाव में पहली बार वोटिंग करने वाली है, मैं उन्हें बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है ये पीढ़ी देश को नई दिशा देने में अपना योगदान देगी।
हम वो नहीं हैं जो चुनौतियों से भागते हैं। हम चुनौतियों का सामना करते हैं और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करते हैं।
देश में आपातकाल थोपा कांग्रेस ने, लेकिन कहते हैं मोदी संस्थाओं को बर्बाद कर रहा है। सेनाध्यक्ष को गुंडा कांग्रेस ने कहा, और कहते हैं मोदी संस्थाओं को बर्बाद कर रहा है।
जो कहते हैं कि ये अमीरों की सरकार है, तो मैं कहता हूं कि देश के गरीब ही मेरे अमीर हैं। गरीब ही मेरा इमान है, वही मेरी जिंदगी हैं, उन्हीं के लिए जीता हूं, उन्हीं के लिए यहां आया हूं।
कांग्रेस ने 2004, 2009 और 2014 में अपने मैनीफेस्टो में कहा कि तीन साल के अंदर हर घर में बिलजी पहुंचाएंगे। गरीब हटाओ की तरह हर घर में बिजली पहुंचाएंगे के वादे को भी कांग्रेस आगे बढ़ाती रही।
2004 में कांग्रेस ने कहा था कि हम हर गांव को डिजिटल बनाएंगे। 2014 तक कांग्रेस सिर्फ 95 गांव में ऑपटिकल फाइबर नेटवर्क पहुंचा सकी, हमारी सरकार में 1,16,000 गांवों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिवीटी है।
कांग्रेस के 55 वर्षों में देश में स्वच्छता कवरेज केवल 38% था, हमारे 55 महीनों में बढ़कर 98% हो गया है। हमने अपने कार्यकाल में अधिक गति से काम किया है।
बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए अपनाया T-20 फार्मूला, हर कार्यकर्ता 20 घरों में जायेगा और चाय पर मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बातएगा। साथ ही, मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम को 12 फरवरी से 2 मार्च अमित शाह ने राष्ट्रीय महामंत्रियों के संग वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री से की बातचीत।
संवैधानिक संस्थाओं का अपमान, वंशवाद, भ्रष्टाचार ये कांग्रेस के साथियों ने भी स्वीकार कर लिया है। क्योंकि उनके लिए से संस्कृति बन गया है।
-55 साल सत्ता भोगकर कुछ लोग अपने आपको शहंशाह मानते है। हर किसी को अपने से निकृष्ट मानते हैं, सबको अपमानित करना उनका स्वाभाव बन गया है।
संविधान संशोधन करके हमने गरीब युवाओं को, उनके सपने साकार करने के लिए एक सुविधा दी है। एससी/ एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग की व्यवस्था को बिना हाथ लगाए, गरीबों को 10% आरक्षण दिया है।
अहंकार की वजह से कांग्रेस 400 से 40 पर पहुंच गई है। और हम दो से यहां 200 पर आकर बैठे हैं।
देश को लूटने वालों को मोदी डराकर ही रहेगा
संविधान संशोधन करके हमने गरीब युवाओं को, उनके सपने साकार करने के लिए एक सुविधा दी है।
एससी/ एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग की व्यवस्था को बिना हाथ लगाए, गरीबों को 10% आरक्षण दिया है।