इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी ने किया अपना विस्तार –

राजेन्द्र मोहनोत को मिली बड़ी जिम्मेदारी –
जयपुर | इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी ने आज पार्टी का विस्तार करते हुए राजेन्द्र मोहनोत जी को वरिष्ट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया | पार्टी के डॉ शुद्धान्धु जी कहा की पीपल्स ग्रीन पार्टी राजस्थान में आम लोगों के साथ मजबूती से खडी है आज सत्ताधारी भाजपा ने राजस्थान की जनता को महंगाई ,बेरोजगारी , कुशासन से त्रस्त कर दिया है अब राजस्थान की जनता बदलाव चाहती है इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी ने राजस्थान की जनता का विश्वास जीतते हुए कांग्रेस और भाजपा को पीछे छोड़ तीसरे विकल्प के रूप तेजी से अपना कार्य कर रही है इस कड़ी में राजेन्द्र मोहनोत को मिली जिम्मेदारी से पार्टी को मजबूती मिलेगी |
राजेन्द्र मोहनोत –
आज राजस्थान में जनता सत्ताधारी भाजपा और विपक्ष की कार्यशेली से नाखुश है आज राजस्थान की जनता बदलाव चाहती है कांग्रेस और भाजपा मात्र बड़े लोगों के विकास की और ध्यान दे रही है समाज के पिछड़े ,गरीब लोगों को वोट बैंक के रूप इस्तेमाल कर रही है इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी ने समाज के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति के विकास और उसकी मूलभूत जरूरतों को समझती हुए उनके विकास के लिए मजबूती से सबसे आगे खडी है और आज पार्टी के डॉ शुद्धान्धु जी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसको में पूर्ण निष्ठा से करते हुए संगठन को मजबूत और जनता के विकास के लिए संघर्ष करता रहूँगा |