विधानसभा घेराव – यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कई घायल –

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज-
विधानसभा घेराव करने पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन से फेंका पानी
जयपुर: 06 सितंबर 2018 राफेल फाइटर प्लेन मुद्दे और पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में गुरुवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चांदना जी के नेतृत्व में कार्यकर्ता विधानसभा घेराव करने पहुंचे। इस दौरान भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। 22 गोदाम सर्किल के पास एकत्रित होकर रैली निकालकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा पहुंचे थे। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी और सीपी जोशी ने सभा को संबोधित भी किया। जिस में उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
जैसे ही कार्यकर्ता विधानसभा कि
तरफ़ बैरिकेड हटाने के लिए बड़े तो पुलिस ने वाटर केनन और लाठीचार्ज शुरू कर दिया। जिसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।