राजस्थान: BJP प्रत्याशियों ने राज्यसभा का नामांकन किया दाखिल

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन उम्मीदवारों ने आज राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। पार्टी की ओर से निवर्तमान सांसद एवं पार्टी महासचिव भूपेन्द्र यादव, पार्टी में शामिल हुए किरोड़ी लाल मीणा और संगठन से जुड़े मदन लाल सैनी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के समय मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे , प्रदेश अघ्यक्ष अशोक परनामी ओर मंत्रिमंडल के अनेक सदस्य तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे। नामांकन को देखते हुए भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सवेरे से ही विधानसभा पहुचना शुरू हो गए थे। करीब ग्यारह बजे बाद प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी विधानसभा पहुचें। उसके कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री भी वहां पहुंची।